फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Government taking steps to conserve forest wealth : Jamdagni

वन संपदा संरक्षण के लिए कदम उठा रही सरकार : जमदग्नि

Sun, 19 Oct 2025 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Government taking steps to conserve forest wealth : Jamdagni
उत्तराखंड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि प्रदेश में वन संपदा के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उत्तराखंड के पारिस्थितिकी तंत्र, आस्था और धार्मिक भावनाओं के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं।
विज्ञापन


ओमप्रकाश जमदग्नि ने शनिवार को लक्सर में वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अवैध पातन और वन्य जीवों के अवैध शिकार पर प्रभावी अंकुश लगाने और कड़ी कार्रवाई के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व पर कछुआ और उल्लू के शिकार की घटनाएं सामने आती हैं। इसके लिए वन क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ शिकारियों की निगरानी के लिए कदम उठाने की बात कही।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि वह कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के भ्रमण के दौरान विभागीय संसाधनों, चुनौतियों और आवश्यकताओं की जानकारी जुटा रहे हैं। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। लक्सर में रेंज कार्यालय के जर्जर भवन पर उन्होंने कहा कि इसके लिए शीघ्र बजट आवंटित कराया जाएगा। कार्यालय के नए भवन का निर्माण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विभागीय अधिकारियों से उनकी समस्याएं भी सुनीं और शासन से उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग, वरिष्ठ नेता जितेंद्र चौधरी, शिवम त्यागी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, अनीस सैनी, सोनी पंवार, गुरजंट सिंह, भोपाल सिंह सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed