फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   From city to countryside flag marches

शहर से देहात तक फ्लैग मार्च

Mon, 13 Feb 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की/लंढौरा
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की/लंढौरा Updated Mon, 13 Feb 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
दल-बल के साथ पुलिस ने सोमवार को शहर से देहात तक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान 664 जवान साजो सामान के साथ मौजूद रहे। मार्च की अगुवाई जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की।
विज्ञापन


 विधानसभा चुनाव को अब सिर्फ एक दिन रह गया है। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसे देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने दल-बल के साथ फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी। साथ ही लोगों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने का भरोसा दिलाया। बेलड़ा से फ्लैग मार्च शुरू हुआ। यहां से इसकी अगुवाई एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने की। फ्लैग मार्च हरिद्वार-दिल्ली हाईवे से होते हुए रुड़की पहुंचा। यहां मलकपुर चुंगी से मेन बाजार से होते हुए रामपुर चुंगी, रामनगर चौक से होते हुए गणेशपुर पुल पहुंचा। यहां से फ्लैग मार्च मिलिट्री चौराहा, ढंडेरा से होते हुए लंढौरा पहुंचा। लंढौरा में जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन और एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने फ्लैग मार्च की कमान संभाली। साथ ही पुलिस और अर्द्धसैनिक बल की टुकड़ियां भी शामिल हुई। लंढौरा क्षेत्र के मैनबाजार, गुज्जवाड़ा, गाधारोणा रोड, रुड़की रोड होते लक्सर पहुंचा। लक्सर क्षेत्र के सभी मुख्यमार्गों से मार्च निकाला गया। इस दौरान सीओ स्वप्न किशोर सिंह, कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल, गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी, मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल आदि समेत कई पुलिस अधिकारी, 664 पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन


कड़ी व्यवस्था के बीच निकाला फ्लैग मार्च
 पुलिस ने सोमवार को कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष एनके बचकोटि ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के 50 होमगार्ड के जवान कस्बे में भेजे गए हैं। इनकी व्यवस्था गुरु तेग बहादुर इंटर कालेज में की गई है। थाना पुलिस के स्टाफ ने होमगार्ड जवानों के साथ तेलपुरा, बुधवाशहीद, बनजारेवाला, गोकलवाला, बुग्गावाला में फ्लैग मार्च निकाला। बुग्गावाला क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed