फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   fraudulently withdraw 10 lakh from woman's account

महिला के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले दस लाख

Tue, 28 Dec 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
fraudulently withdraw 10 lakh from woman's account
एक महिला और उसके पति ने बैंक अधिकारियों पर धोखाधड़ी कर खाते से लाखों रुपये निकालने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुख्य शाखा प्रबंधक, शाखा प्रबंधक और एक अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर निवासी गिरधर गुसाईं ने बताया कि उनकी पत्नी का रुड़की स्थित स्टेट बैंक में खाता है। उनकी पत्नी के खाते में लाखों रुपये की रकम जमा थी। एक दिन उनकी पत्नी बैंक में किसी काम से गई तो पता चला कि उनके खाते से करीब दस लाख रुपये की रकम गायब है। उन्होंने बैंक अधिकारियों से जानकारी ली लेकिन वह कुछ नहीं बता पाए। जानकारी देने पर बैंक अधिकारी आनाकानी करने लगे। आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने धोखाधड़ी कर उनकी पत्नी के खाते से 10 लाख रुपये की रकम निकाल ली। मामले में उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुख्य शाखा महाप्रबंधक रुड़की, शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक रामनगर और एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसी के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed