फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fraud of one crore in the name of partnership in plotting

Roorkee News: प्लॉटिंग में साझेदारी के नाम पर एक करोड़ की धोखाधड़ी

Sat, 16 Sep 2023 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud of one crore in the name of partnership in plotting
एक प्रॉपर्टी डीलर पर लगाया लोगों ने आरोप, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन


बेलड़ा गांव के पास की थी प्लॉटिंग, पुलिस कर रही जांच
। प्रॉपर्टी डीलर पर कुछ लोगों ने प्लाॅटिंग में साझेदारी का झांसा देकर एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित प्रदीप विहार निवासी विशाल शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर ने बेलड़ा गांव के पास प्लाॅटिंग शुरू की थी। उसने प्लाॅटिंग में उन्हें साझेदार बनाने की बात कही थी। उसकी बातों में आकर उन्होंने उसे 50 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी उसने प्लॉटिंग में हुए मुनाफे में से हिस्सा तक नहीं दिया।
विज्ञापन




इस पर उन्होंने अपनी रकम वापस करने की बात कही लेकिन वह रकम वापस करने के लिए बहानेबाजी करने लगा। इस बीच उन्हें जानकारी मिली कि उक्त व्यक्ति ने प्लॉटिंग में साझेदारी के नाम पर मोहनपुरा निवासी अमित से तीन लाख, सिविल लाइंस निवासी गुरदीप से 40 लाख और अनिल निवासी बीएसएम चौक रुड़की से छह लाख रुपये की ठगी कर रखी है। इन लोगों ने भी कोतवाली पहुंचकर ठगी होने की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही पुलिस से अपनी रकम वापस दिलाने की मांग है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। उक्त व्यक्ति को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed