फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fraud in the name of car sale on OLX

ओलएक्स पर कार बिक्री के नाम पर ठगी

Tue, 15 Oct 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of car sale on OLX
ओएलएक्स पर कार बेचने के नाम पर साइबर ठग ने एक व्यक्ति से हजारों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मोबाइल नंबर के आधार पर ठग की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित साउथ प्रीत विहार निवासी राहुल त्यागी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अगस्त माह में उन्होंने ओएलक्स पर एक कार बिक्री का विज्ञापन देखा था। कार के विज्ञापन के साथ ही मोबाइल नंबर डाला गया था। कार पसंद आने पर उन्होंने दिए गए नंबर पर कॉल की। कार बेचने वाले ने बताया कि वह फौजी है और उसका तबादला दूसरी जगह हो गया है। जिसके कारण उसे अपनी कार कम कीमत पर बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस बीच उसने कैंटीन का कार्ड, आईकार्ड और सैन्यवर्दी की फोटी भेजी। इसके बाद उन्होंने कार का सौदा कर लिया। कार बेचने वाले ने बताया कि कुछ रकम उन्हें खाते में एडवांस भेजनी होगी। उसकी बातों में आकर उन्होंने बताए गए खाते में 58 हजार रुपये की रकम डाल दी। इसके बाद उन्होंने उसके नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed