{"_id":"5770188a4f1c1bcb7379ac36","slug":"four-young-girls-arrested-including-two-delhite-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की दो युवतियां समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की दो युवतियां समेत चार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर दिल्ली निवासी दो युवतियां, पति-पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस को किसी ने फोन पर सूचना दी कि सती मोहल्ला स्थित एक मकान में देह व्यापार हो रहा है।
रविवार सुबह पुलिस टीम ने बताए गए मकान पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने एक पति-पत्नी और दो युवतियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों युवतियों ने खुद को दिल्ली की रहने वाली बताया। लेकिन पड़ोसियों का आरोप था कि दोनों युवतियां दिल्ली से देह व्यापार करने यहां आती हैं।
विज्ञापन
आए दिन इस मकान में बाहरी लोगों का जमावड़ा रहता है। कई लड़कियां भी आती-जाती रहती हैं। आरोप लगाया कि पति-पत्नी देह व्यापार में लिप्त हैं। पूछताछ में पति-पत्नी ने बताया कि दोनों युवतियां उनकी रिश्तेदार हैं और उनसे मिलने यहां आई हैं। जब युवतियों और पति-पत्नी से अलग-अलग पूछताछ की तो वह एक-दूसरे के बारे में ज्यादा सही जानकारी नहीं दे पाए। उसके बाद पुलिस चारों को लेकर कोतवाली पहुंची और चालान कर दिया। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि पति-पत्नी की लंबी समय से शिकायत मिल रही थी। यह लोग पड़ोसियों से भी झगड़ा करते हैं।
विज्ञापन