फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Four arrested for trying to rob businessman's house

कारोबारी के घर लूट की कोशिश में चार गिरफ्तार

Mon, 06 Sep 2021 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for trying to rob businessman's house
हथियारों के बल पर कारोबारी के घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, दो कारतूस और दो चाकू बरामद किए हैं। पूछताछ में तीन और बदमाशों के नाम सामने आए हैं। पुलिस तीनों की गहनता से तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली में सोमवार को एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 28 अगस्त को रात करीब दस बजे डबल फाटक मोहनपुरा (ढंडेरा) निवासी कारोबारी चिराग पाहुजा के घर हथियारबंद बदमाश लूट के इरादे से घुस आए थे। बदमाशों ने हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बना लिया था, लेकिन परिवार के शोर मचाने पर बदमाश खुद को घिरता देखकर बिना लूट के फरार हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लूट की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया था। तभी से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। एसपी देहात ने बताया कि रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि लूट में शामिल बदमाश सोलानी पार्क और सोलानी नदी के बीच बने रास्ते के किनारे बैठे हैं और किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि विपिन निवासी बरखंडी थाना कैराना जिला शामली, हरिओम निवासी मोहल्ला विसातथान, थाना कैराना जिला शामली, अभिषेक सिंघल निवासी बेगमपुरा, थाना कैराना जिला शामली और निशांत गोयल उर्फ विशु निवासी मोहनपुरा, रुड़की को गिरफ्तार किया गया है। चारों के पास से 315 के दो तमंचे, दो कारतूस और दो चाकू बरामद किए हैं। पूछताछ में चारों ने घटना वाले दिन राबिन गुर्जर, शाकिब और राजवीर के साथ होना बताया है। इन तीनों की भी तलाश की जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि रॉबिन लूट में पहले भी जेल जा चुका है। वहीं, पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा, एसएसआई विनोद सिंह रावत समेत विनोद चपराना, भीम दत्त, अनिल सिंह, प्रवीण, रामबीर सिंह, विकास त्यागी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed