फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Former MLA's son scuffles in police post

पूर्व विधायक के बेटे ने पुलिस चौकी में की हाथापाई

Tue, 29 Jun 2021 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Former MLA's son scuffles in police post
लक्सर/खानपुर। सीज बाइक को छुड़ाने पुलिस चौकी पहुंचे पूर्व विधायक के बेटे ने हनक दिखाते हुए पुलिस कर्मियों से अभद्रता कर दी। पुलिस के विरोध करने पर वह हाथापाई करने पर उतर आया। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस आरोपी के समर्थकों को भी चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार शाम सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा को सूचना मिली थी कि लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर कुछ युवक आपस में विवाद कर रहे हैं। इस पर उन्होंने सिपाहियों को मौके पर भेजा। सिपाही मौके पर पहुंचे और युवकों को विवाद न करने की सलाह दी। साथ ही बाइक के कागज दिखाने की बात कही, लेकिन वे कोई कागज नहीं दिखा पाए। इस पर सिपाही बाइक लेकर पुलिस चौकी पर आ गए और सीज कर दी। आरोप है कि मंगलवार की सुबह पूर्व विधायक तसलीम अहमद का बेटा महमूद अपने कुछ समर्थकों के साथ पुलिस चौकी पर पहुंचा और चौकी प्रभारी पर बाइक छोड़ने का दबाव बनाने लगा। इस पर चौकी प्रभारी ने बाइक सीज होने की बात कहते हुए छोड़ने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इस पर महमूद ने अभद्रता कर दी और विरोध करने पर हाथापाई करने लगा। इस पर पुलिस चौकी से सूचना लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान को दी गई। इस बीच पूर्व विधायक ने अपने कुछ और समर्थकों को चौकी पर बुलाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी और एसएसआई मनोज सिरोला समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने समर्थकों को बल प्रयोग कर वहां से दौड़ाया। पुलिस पूर्व विधायक के बेटे को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि पूर्व विधायक के बेटे महमूद के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्रता करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पहले भी कर चुुका है अभद्रता
एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि आरोपी महमूद इससे पहले भी पुलिस से अभद्रता कर चुका है। उस दौरान पुलिस ने उसे समझाकर और चेतावनी देकर छोड़ दिया था। अब एक बार फिर उसने पुलिस से अभद्रता की है। वहीं, पुलिस की ओर से हंगामा करने वाले समर्थकों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed