{"_id":"682b733c2d8c27b10f0206c0","slug":"forest-fire-fire-brigade-saved-thousands-of-trees-roorkee-news-c-5-1-drn1027-694720-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने हजारों पेड़ों काे बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने हजारों पेड़ों काे बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगपुर वन विभाग की दक्षिणी बीट फतवा गांव के जंगल में दोपहर के समय संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर छोटे हरे पेड़ों तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। नहीं तो छोटे हरे हजारों पेड़ जलकर राख हो जाते।
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे भोगपुर वन विभाग की दक्षिणी बीट स्थित फतवा गांव के जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। आग बढ़ती देख पास से गुजर रहे किसी ग्रामीण ने सूचना वन विभाग के अधिकारी को दी। सूचना पर वन दरोगा चौधरी अमित कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग रोकने की कोशिश की लेकिन वो बढ़ती गई।
वन दरोगा ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड लक्सर को दी। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक आग झाड़ियों में काफी दूरी तक पहुंच चुकी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग को पास में लगे छोटे हरे पेड़ों तक जाने से पहले ही रोक लिया। इससे छोटे हरे हजारों पेड़ आग की चपेट में आने से बच गए। फायर ब्रिगेड के लक्सर प्रभारी कृपाराम शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने फतवा गांव के जंगल में लगी आग को बुझाया है। इस दौरान टीम में प्रदीप रावत, जितेंद्र तोमर, दीपक दास मौजूद शामिल रहे।