फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Food delivered for employees engaged in vaccination

वैक्सीन लगा रहे कर्मचारियों की सेवा को आगे आया सत्संग भवन

Wed, 15 Sep 2021 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Food delivered for employees engaged in vaccination
रुड़की। कोरोना महामारी में जरूरतमंदों तक भोजन और राशन पहुंचकर समाज सेवा की मिशाल पेश करने वाले संत निरंकारी सत्संग भवन के सेवादार अब टीकाकरण के अभियान में मदद को आगे आए हैं। रुड़की तहसील में करीब 100 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगा रहे कर्मचारियों को दोपहर का भोजन नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते सत्संग भवन की ओर से प्रतिदिन सौ कर्मचारियों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्रों पर बड़ी संख्या में कर्मचारी ड्यूटी दे रहे हैं। साथ ही प्रशासन की ओर से इस कार्य के लिए नर्सिंग संस्थानों के छात्रों की भी सेवा ली जा रही है। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक कर्मचारी टीका लगा रहे हैं। इस दौरान दोपहर के समय खाने की समस्या आ रही है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह की ओर से संस्थाओं से मदद का आह्वान किया गया था। इसके बाद रुड़की बीएसएम तिराहा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन ने सेवा का हाथ बढ़ाया। स्थानीय सेवादारों ने इसके लिए अपने संस्थान के उच्चाधिकारियों से अनुमति ली। इसके तहत 16 दिनों तक सौ कर्मचारियों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए मंगलवार की तड़के ही सेवादार सत्संग भवन में खाना तैयार कराने में जुट गए थे। दोपहर करीब 12 बजे भोजन को गाड़ियों में रखकर रवाना किया गया। इस दौरान पहुंचे तहसीलदार चंद्रशेखकर कुमार ने सत्संग भवन के कार्यों की सराहना की। सेवादारों ने उनका शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह, रुड़की ब्रांच के मुखी जगदीश चंद, संचालक नरेश कुमार, शिक्षक चंद्रशेखर कोठारी, नरेश गुप्ता, सुनील कुमार, सुशांत डबराल और हुकम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed