फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   First broke the engagement, then changed the date of marriage, now the young man turned away

Roorkee News: पहले तोड़ी सगाई, फिर शादी की तारीख बदलवाई, अब मुकरा युवक

Thu, 24 Aug 2023 05:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
First broke the engagement, then changed the date of marriage, now the young man turned away
युवती ने 12 लाख रुपये लेने का भी लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही तय हुआ था रिश्ता, मंगलौर निवासी है आरोपी युवक

संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। युवक ने पहले सगाई तोड़ी, फिर शादी की तारीख बदलवाई और अब युवक शादी करने से मुकर गया है। शादी तोड़ने की बाबत युवती ने जानकारी ली तो युवक ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवती का रिश्ता कुछ दिन पूर्व मंगलौर निवासी एक युवक से तय हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से सगाई की रस्म अदा की गई। जिसमें युवती पक्ष की ओर से कुछ नकदी और जेवर भी युवक पक्ष को दिए थे। आरोप है कि इस बीच युवक ने सगाई तोड़ दी। रिश्तेदारों ने युवक पक्ष को समझाया तो वह शादी के लिए राजी हो गया। इसके बाद शादी की तारीख तय हुई। इस पर युवक ने शादी की तिथि बदलवा दी। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया है। शादी से इन्कार करने की बाबत युवती पक्ष ने जानकारी ली तो उसने अभद्रता कर दी। आरोप है कि युवक पक्ष युवती पक्ष से करीब 12 लाख की नकदी ले चुका है। नकदी वापस मांगने पर वह धमकी दे रहे हैं। युवती पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed