{"_id":"65526abdb491ba9d550f4a39","slug":"fire-in-sugarcane-ditch-roorkee-news-c-5-1-drn1027-286511-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गन्ने की खाेई में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गन्ने की खाेई में लगी आग
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित कोल्हू की खोई में अचानक आग लग गई। कोल्हू स्वामी ने मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। आग इतनी ज्यादा थी कि मंगलौर से भी टीम बुलानी पड़ी। वहीं पानी खत्म होने पर पास के ट्यूबवेल से पाइप जोड़कर आग बुझाई गई।
दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल के पास रियाज निवासी इस्लामनगर का कोल्हू है। रविवार रात को अचानक कोल्हू के पास लगे गन्ने की खोई के ढेर से आग लग गई। कोल्हूू स्वामी ने मामले की जानकारी तुरंत अग्निशमन विभाग को दी। आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचते ही आग पर काबू पाना शुरू कर दिया।
टीम ने मंगलौर से भी गाड़ी मौके पर बुला ली। काफी देर तक कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक खोई का ढेर पूरी तरह से जल चुका था। गनीमत रही कि खोई की आग अन्य जगह नहीं फैल पाई। इस दौरान मौके पर लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा, चालक नरेंद्र सिंह तोमर, फायरमैन हरिश्चंद्र राणा, लीडिंग फायरमैन अजब सिंह, चालक अब्दुल रहमान, फायरमैन अजय कुमार, फायरमैन भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।