फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Delhi dehradun expressway impact bihargarh famous pakodi market loses footfall as 70% Business Declines

रुड़की: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की रफ्तार में पीछे छूटा बिहारीगढ़ का पकौड़ी बाजार, 70 प्रतिशत कारोबार घटा

Mon, 28 Sep 2026 02:51 PM IST
Renu Saklani आकाश सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, बुग्गावाला (रुड़की)
आकाश सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, बुग्गावाला (रुड़की) Published by: Renu Saklani Updated Mon, 28 Sep 2026 02:51 PM IST
सार

कभी दिल्ली-देहरादून सफर के बीच यात्रियों की पसंदीदा मंजिल रहा यह बाजार अब राहगीरों की नजरों से ओझल होता जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद ग्राहकों की आवाजाही घटने से करीब 70 फीसदी तक कारोबार प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
Delhi dehradun expressway impact bihargarh famous pakodi market loses footfall as 70% Business Declines
बिहारीगढ़ का पकौड़ी बाजार,  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कभी दिल्ली-देहरादून मार्ग पर यात्रियों के सफर का अहम पड़ाव रहा बिहारीगढ़ का पकौड़ी बाजार अब अपनी रौनक खोता जा रहा है। यहां की गर्मागर्म पकौड़ियों का स्वाद दूर-दूर तक मशहूर था। दिल्ली, देहरादून और आसपास के क्षेत्रों से गुजरने वाले यात्री बिहारीगढ़ में रुककर पकौड़ी और चाय का स्वाद लेना नहीं भूलते थे। बाजार की करीब 48 दुकानों से सैकड़ों परिवारों की आजीविका जुड़ी थी।

विज्ञापन

समय के साथ सड़कें बेहतर हुईं और आवागमन आसान हुआ लेकिन इसका असर पुराने बाजार पर पड़ा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनने के बाद बिहारीगढ़ में बना पुल बाजार के ऊपर से गुजर रहा है। दिल्ली और देहरादून जाने वाले अधिकांश वाहन अब सीधे एक्सप्रेसवे से निकल जाते हैं। ऐसे में पहले बाजार में रुकने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है।

विज्ञापन

सुरक्षित पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग
पकौड़ी दुकानदार मनोज जायसवाल, योगेश कुमार, राकेश और शमशाद का कहना है कि पहले की तुलना में कारोबार करीब 70 फीसदी तक घट गया है। बिक्री कम होने से कई दुकानों का खर्च तक निकलना मुश्किल हो रहा है। कुछ दुकानें बंद हो चुकी हैं जबकि कई बंद होने के कगार पर हैं। दुकानदारों ने प्रशासन से बाजार को मुख्य मार्ग और एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए सर्विस रोड और स्पष्ट रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...चमोली:  पीएम मोदी की ‘मन की बात’ में छाईं माणा की 83 वर्षीय बुजुर्ग पूर्णिमा देवी, जनगणना को लेकर किया जिक्र

साथ ही एक्सप्रेसवे पर संकेतक लगाने और बाजार के पास सुरक्षित पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार शिवालिक जंगल से सटे मोहंड गांव में भी ऐसा ही असर पड़ा है। एलिवेटेड मार्ग बनने और पुराने रास्ते पर आवाजाही बंद होने से वहां का पकौड़ी बाजार लगभग समाप्त हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक कभी करीब 80 प्रतिशत परिवार इस कारोबार से जुड़े थे। लोगों का कहना है कि विकास के साथ पुराने बाजारों और छोटे कारोबार को बचाने के लिए भी ठोस व्यवस्था जरूरी है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed