फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   fighter aircraft will not hold on Radar

अब दुश्मन के रडार की पकड़ में नहीं आएंगे लड़ाकू विमान

Wed, 13 Apr 2016 11:38 AM IST
अंकित कुमार गर्ग / अमर उजाला, रुड़की
अंकित कुमार गर्ग / अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 13 Apr 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
fighter aircraft will not hold on Radar
लड़ाकू विमान

लड़ाकू विमानों को दुश्मन के राडार की पकड़ से बचाने के लिए आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों ने एक तकनीक विकसित की है।

विज्ञापन


हाल ही में मुंबई में आयोजित ‘मेक इन इंडिया’ एक्सपो में इस तकनीक का प्रदर्शन भी किया गया। रक्षा क्षेत्र में इसके इस्तेमाल के लिए व्यापक उत्पादन की कोशिशें शुरू हो गई हैं।

यह तकनीक मल्टी बैंड फ्रीक्वेंसी पर भी काम करेगी। यानी इस तकनीक से लैस विमान एक साथ अलग-अगल फ्रीक्वेंसी के राडार को चकमा देने में सक्षम होंगे।

आईआईटी के इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के वैज्ञानिक प्रो. धर्मेंद्र सिंह कई वर्षों से इस तकनीक पर काम कर रहे थे। अब उन्हें इसमें सफलता मिली है।

विज्ञापन

केमॉफ्लाज आब्जर्विंग इमेज तकनीक से पकड़ में नहीं आएंगे विमान

fighter aircraft will not hold on Radar
रडार

रक्षा क्षेत्र में इस तकनीक को उपयोग में लाए जाने के उद्देश्य से फरवरी में मुंबई में आयोजित ‘मेक इन इंडिया’ एक्सपो में इसका प्रदर्शन भी किया गया। प्रो. धर्मेंद्र ने बताया कि एक्सपो में कई अन्य तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया।

किसी भी वस्तु को राडार की पकड़ से बचाने के लिए केमॉफ्लाज आब्जर्विंग इमेज तकनीक तैयार की गई है। विदेश में भी ऐसी तकनीक है। हालांकि देश में विकसित यह तकनीक ज्यादा कारगर है।

इस तकनीक के अंतर्गत कुछ इस तरह के पदार्थों का संयोजन किया जाता है, जो राडार की पकड़ में नहीं आते। इस पदार्थ को विशेष पालिशिंग के तहत किसी भी सतह पर पेस्ट किया जाता है।

इसके बाद कोई भी वस्तु राडार की पकड़ में नहीं आती है। यही प्रक्रिया युद्धक विमानों पर भी अमल में लाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed