फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Felicitaciones se fue para Ajmer Sharif

अजमेर शरीफ के लिए छड़की मुबारक हुई रवाना

Wed, 20 Jan 2021 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Felicitaciones se fue para Ajmer Sharif
अजमेर शरीफ हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स में छड़ी मुबारक लेकर रवाना होते अकीदतमंद। - फोटो : ROORKEE
हजरत ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर शरीफ के सालाना उर्स पर बुधवार को कलियर से अजमेर शरीफ के लिए छड़ी मुबारक रवाना हुई। 24 दिन तक पैदल यात्रा करने के बाद जायरीनों का जत्था अजमेर शरीफ पहुंचेगा।
विज्ञापन

हजरत ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर शरीफ के सालाना उर्स में हर साल की तरह इस साल भी दरगाह साबिर पाक, इमाम साहब, रफाई चौक, साबरी लंगर खाना सहित आदि जगहों से छड़ी मुबारक रवाना हुई। बाबा महबूब शाह और हैदर बाबा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों का पैदल जत्था छड़ी मुबारक लेकर रवाना हुआ। कलियर से छड़ी लेकर पैदल निकला जायरीनों का जत्था 24 दिनों में अजमेर शरीफ पहुंच जाएगा। अजमेर शरीफ पहुंचने पर दरगाह अजमेर शरीफ के खादिम सय्यद खुशतर चिश्ती जत्थे का जोरदार स्वागत करेंगे। छड़ी मुबारक को दरगाह अजमेर शरीफ के मुख्य दरवाजे पर अन्य खादिमों के साथ फहराकर उर्स की रस्म अदा की जाएगी। उसी दिन से अजमेर में हजरत ख्वाजा गरीब नवाज का सालाना उर्स शुरू होता है। इस मौके पर सूफी इकबाल साबरी, सभासद गुलफाम साबरी, मुदस्सिर हुसैन, मिट्टी शाह, अजय कुमार, कलाम शाह, अब्दुल समद, इस्तिकार अहमद, सोनू, मेहरजान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed