फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Father and sons sued for crores in the name of bitcoin

बिटक्वांइस के नाम पर करोड़ों की ठगी में पिता पुत्रों पर मुकदमा

Tue, 13 Aug 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Father and sons sued for crores in the name of bitcoin
रुड़की। बिटक्वाइन और अन्य क्वाइंस के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने शामली निवासी पिता एवं उसके दो पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों ने रुड़की समेत दिल्ली, उत्तराखंड और यूपी के कई लोगों को ठगा है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ यूपी के नोएडा, मेरठ और हिमाचल तथा दिल्ली में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली सिविल लाइंस में सोलनीपुरम निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी दो साल पहले गांव कासमपुर थाना बाबरी जिला शामली यूपी निवासी रमन कुमार से मुलाकात हुई थी। उस दौरान रमन कुमार ने उन्हें अपनी कंपनी के विषय में बताया। उसने बताया था कि उसने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर वेबसाइट बनाई है। इसमें बिटक्वाइन, लाइट क्वाइन और अन्य क्वाइंस में कारोबार किया जाता है। इस वेबसाइट में निवेश कर अच्छी आमदनी हो जाती है। कारोबार की जानकारी देने के लिए रमन कुमार रुड़की आया। उसने बताया कि जितना निवेश किया जाएगा, उसका ढाई गुना हर कीमत पर मिलेगा। दिनेश कुमार ने अपने आठ लाख रुपये कारोबार में लगा दिए। अन्य लोगों ने भी धीरे-धीरे निवेश करना शुरू कर दिया। इसके बाद कारोबार में घाटा बताकर वेबसाइट को बंद कर दिया गया। तहरीर में बताया गया कि करीब पांच करोड़ की धोखाधड़ी की गई। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रमन कुमार पुत्र जगपाल, हर्ष पुत्र जगपाल एवं जगपाल पुत्र नामालूम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

क्या होता है बिटक्वाइन
बिटक्वाइन एक विकेंद्रीकृत डिजिटल मुद्रा है। किसी केंद्रीय बैंक की ओर से इसको संचालित नहीं किया जाता। कंप्यूटर नेटवर्किंग पर आधारित भुगतान के लिए इसे निर्मित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed