फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers should increase their income by sowing sugarcane scientifically: Choudhary

वैज्ञानिक विधि से गन्ना बुआई कर आमदनी बढ़ाएं किसान : चौधरी

Fri, 20 Sep 2024 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers should increase their income by sowing sugarcane scientifically: Choudhary

विज्ञापन
काशीपुर के गन्ना किसान एवं प्रशिक्षण संस्थान टकाभरी शेखवाला में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को गन्ना बुआई की विविध विधियों के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने किसानों को गन्ने की वैज्ञानिक विधि से बुआई करने के लिए प्रेरित किया।

बृहस्पतिवार को आयोजित कृषक गोष्ठी का शुभारंभ इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीके चौधरी ने किया। उन्होंने बताया कि गन्ना आयुक्त की ओर से जारी इस वर्ष की गन्ना आपूर्ति नीति किसानों के लिए बेहद लाभप्रद है। किसान इस नीति से लाभान्वित होंगे। कहा कि किसानों को गांव-गांव जाकर वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। किसानों में भी वैज्ञानिक विधियों से खेती करने की विशेष रुझान दिखाई पड़ रहा है। किसान वैज्ञानिक विधि से गन्ने की बुआई कर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन




विशेष सचिव सुजेश चंद्र नवानी ने किसानों को समिति का सदस्य बनने के बारे में जानकारी दी। कहा कि सदस्य बनकर किसान समिति की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक विनोद चौधरी ने गन्ना में लगने वाले रोग कीट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने गन्ने की नवीनतम प्रजातियां के संबंध में किसानों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीआई अंगिरा सिंह ने किसानों को सह फसली खेती के लाभ एवं सह फसली खेती करने की वैज्ञानिक विधि को समझाया। इस मौके पर गन्ना विकास निरीक्षक देव ज्योति रमोला, मनोज लांबा, सुरेंद्र सिंह पंवार, चंद्रपाल, विनोद कुमार, देव ज्योति, अविनाश सिंह, राजीव कुमार, रमेश चंद्र, जयपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed