फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers roar at sugarcane committee for payment of dues

Roorkee News: बकाया भुगतान के लिए गन्ना समिति पर गरजे किसान

Tue, 10 Sep 2024 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers roar at sugarcane committee for payment of dues
क्षेत्र के किसानों ने बिना इकबालपुर चीनी मिल पर बकाया भुगतान दिलाए जाने की मांग को लेकर गन्ना समिति पर प्रदर्शन किया। किसान बकाया भुगतान सहित चीनी मिल पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर समिति अधिकारियों पर गरजे। किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को सौंपकर उनकी बकाया संबंधित मांगें जल्द पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को क्षेत्र के किसान गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन मांगेराम चौधरी, किसान नेता विकेश बालियान और रवि चौधरी के नेतृत्व में इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय पहुंचे। वहां किसानों ने इकबालपुर चीनी मिल पर किसानों के बकाया भुगतान को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने बताया कि चीनी मिल पर किसानों का वर्ष 2018-19 का करीब 109 करोड़ और पिछले साल का करीब 10 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन




इसके अलावा मिल पर हरियाणा के किसानों के 35 करोड़, समिति के कमीशन के 18 करोड़, मिल के कर्मचारियों के करीब पांच करोड़ और बैंकों का करोड़ों बकाया चल रहा है। इसके बावजूद मिल प्रबंधक आराम से घूम रहे हैं। कोर्ट ने बकाया नहीं देने पर चीनी मिल को कुर्क करके किसानों का बकाया भुगतान करने के आदेश दिए हैं इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने मांग की कि इस बार गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से पहले किसानों का पूरा बकाया दिलाया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर किसानों ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री गन्ना सचिव और गन्ना आयुक्त के नाम ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीके चौधरी को सौंपा। पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन ने भी मौके पर पहुंचकर किसानों काे समर्थन दिया। इस दौरान विकास सैनी, प्रीत सैनी, हर्षित चौधरी, अनमोल चौधरी, मोनू राणा, विनोद राणा, मुकुल, मनीष, सुमित, गुलबहार, शाहिद, इसरार आदि मौजूद रहे।



किसानों ने की सांकेतिक तालाबंदी

सोमवार को प्रदर्शन के दौरान गुस्साए किसानों ने गन्ना समिति में काम कर रहे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके कार्यालयों से बाहर निकालकर कार्यालयों की तालाबंदी शुरू कर दी। उनका कहना था कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती कार्यालय में किसी प्रकार का कोई काम नहीं होने देंगे। अधिकारियों ने बताया कि तालाबंदी से कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो जाएगा। इस समय किसानों के गन्ना सर्वे की रिपोर्ट और किसानों से संंबंधित अन्य कार्य हो रहे हैं। इससे किसानों के कामकाज ही प्रभावित होंगे। इसपर किसानों ने पूर्ण तालाबंदी न करके सांकेतिक तालाबंदी की।




किसानों का एक दल भुगतान संबंधित अपनी समस्या लेकर उनके पास पहुंचा था। किसानों से ज्ञापन ले लिया गया है। आश्वासन दिया गया है कि 25 सितंबर तक किसानों का वर्ष 2023-24 का गन्ना समिति का बकाया 10 करोड़ का भुगतान करवा दिया जाएगा। वर्ष 2018-19 का भुगतान पेराई सत्र शुरू होने पर धीरे-धीरे चीनी बिकने के साथ ही किया जाता रहेगा। -बीके चौधरी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed