फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers issue warning: will show black flags if the Sugarcane Minister visits Haridwar

Roorkee News: किसानों ने दी चेतावनी, हरिद्वार पहुंचे गन्ना मंत्री तो दिखाएंगे काले झंडे

Tue, 29 Sep 2026 06:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers issue warning: will show black flags if the Sugarcane Minister visits Haridwar
40 दिनों से रुड़की तहसील में जारी है अनिश्चितकालीन धरना, किसानों से वार्ता नहीं होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड किसान मोर्चा का रुड़की तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना जारी है। 19 अगस्त से धरने पर बैठे किसान और संगठन के पदाधिकारी अब तक सरकार की ओर से वार्ता नहीं होने से नाराज है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड़ ने चेतावनी दी कि यदि गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा हरिद्वार जिले में आते हैं तो संगठन की ओर से उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे।
मंगलवार को धरनास्थल पर मौजूद चौधरी गुलशन रोड़ ने कहा कि धरने को एक माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार या संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई सार्थक वार्ता नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि बिना संवाद के किसानों की समस्याओं का समाधान संभव नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चीनी मिलों पर किसानों का एक अरब रुपये से अधिक का भुगतान बकाया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का भी किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड के किसानों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। मोर्चा ने चकबंदी समेत अन्य विभागों में किसानों को आने वाली परेशानियों को दूर करने और प्रक्रियाओं को सरल बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक धरना जारी रहेगा। गुलशन चौधरी ने कहा कि संगठन देहरादून कूच के माध्यम से अपनी ताकत दिखा चुका है। यदि किसानों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस मौके पर सरदार सुखदेव, दीपक पुंडीर, अफजाल, भूरा, चौधरी राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र लंबरदार, धर्मेंद्र सिंह, मोहम्मद आजम, मोहम्मद जाकिर और तौकीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed