फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers have been facing difficulties due to the unavailability of urea fertilizer for two months

Roorkee News: दो महीनों से नहीं मिल रही खाद, किसान परेशान

Mon, 05 Jan 2026 07:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 05 Jan 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers have been facing difficulties due to the unavailability of urea fertilizer for two months
महंगे दामों पर निजी दुकानों से खाद खरीदने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिरान कलियर। पिरान कलियर क्षेत्र की मेहवड़ खुर्द सहकारी समिति पर पिछले करीब दो महीनों से यूरिया खाद उपलब्ध न होने के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खाद समाप्त होने से किसान मजबूरन निजी दुकानों से महंगे दामों पर यूरिया खरीद रहे हैं जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
क्षेत्र में इस समय गेहूं की फसल में सिंचाई का कार्य चल रहा है और सिंचाई के तुरंत बाद यूरिया डालना आवश्यक होता है। ऐसे में समिति पर खाद की अनुपलब्धता किसानों की चिंता बढ़ा रही है। किसानों का कहना है कि वे रोजाना खाद लेने समिति पहुंचते हैं लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान जावेद, बिजेंद्र, सचिन, तौहीद, तुफैल, खलील, धर्मपाल, रतीराम, यासीन, अरशद और विजयपाल ने बताया कि हरी सब्जियों की खेती में भी समय-समय पर खाद की आवश्यकता होती है लेकिन जरूरत के समय समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं हो पाती। खाद की किल्लत से मेहवड़ खुर्द, मेहवड़ कलां, इमलीखेड़ा, कलियर, मुकर्रबपुर, बेड़पुर, महमूदपुर, मोहम्मदपुर पांडा, गुम्मावाला, माजरी और रांघड़वाला सहित कई गांवों के किसान प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सहकारी समिति के सचिव सुरेश सैनी ने बताया कि बैंकों और अन्य खातों के संचालन के लिए सभापति के हस्ताक्षर अभी तक नहीं हो पाए हैं जिस कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने बताया कि खाद की किल्लत और अन्य समस्याओं को लेकर एआरओ को पत्र भेज दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed