फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Family kept sleeping, burglars searched house

सोता रहा परिवार और चोरों ने खांगाला घर

Mon, 28 Sep 2020 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Family kept sleeping, burglars searched house
सुल्तानपुर। किसान का परिवार आराम से सोता रहा और चोरों ने पूरा घर खंगालकर हजारों की नकदी और लाखों के जेवर चोरी कर लिए। सुबह उठने पर घर की हालत देख किसान के पैरों तले जमीन खिसक गई। किसान की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी मोहम्मद अहसान ने बताया कि रविवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। इस बीच चोर किसी समय घर में घुस आए। उन्होंने कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। चोरी का पता सोमवार सुबह चला, जब संदूक का ताला टूटा मिला। उन्होंने संदूक चेक किया तो चांदी की दो जोड़ी पाजेब, सोने की दो जोड़ी लौंग, सोने के दो जोड़ी कुंडल, सोने की अंगूठी, गले के पेंडल, एक मोबाइल, लगभग आठ जोड़ी कपड़े और हजारों रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने घर के आसपास सामान की तलाश की, लेकिन कुछ नहीं मिला। पीड़ित ने सोमवार को पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घर पहुंचकर मौका मुआयना किया। साथ ही आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। खुलासे के लिए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed