{"_id":"637bc8dcb0c2f01b69728fe1","slug":"factory-worker-killed-in-bike-and-cycle-collision-roorkee-news-drn428812245","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और साइकिल की टक्कर, फैक्टरी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और साइकिल की टक्कर, फैक्टरी कर्मी की मौत
विज्ञापन
फैक्टरी से लौट रहे दो कर्मचारियों की बाइक लिब्बरहेड़ी के पास साइकिल से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा युवक और साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राजेंद्र पुत्र भगवान लाल निवासी ग्राम हमीदपुर जिला गोपालगंज (बिहार) कोतवाली क्षेत्र के दहियाकी स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। रविवार देर रात को वह बाइक से अपने एक अन्य साथी मुख्तार यादव निवासी ग्राम नोनिया टोला जिला सिवान (बिहार) के साथ गंगनहर पटरी होते हुए फैक्टरी से वापस कमरे पर जा रहे थे। जैसे ही दोनों लिब्बरहेड़ी गंगनहर पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे साइकिल सवार से उनकी टक्कर हो गई।
टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साइकिल चालक को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे में बाइक चालक राजेंद्र (40) की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।