फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   IIT Roorkee organised a 50 km cyclothon, with 175 participants.

Roorkee News: आईआईटी रुड़की ने कराई 50 किमी साइक्लोथॉन, 175 प्रतिभागी हुए शामिल

Sat, 26 Sep 2026 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
IIT Roorkee organised a 50 km cyclothon, with 175 participants.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की की ओर से शनिवार को 50 किलोमीटर साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के करीब 150 विद्यार्थियों और 25 स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। साइक्लोथॉन आईआईटी रुड़की के मुख्य परिसर से सहारनपुर परिसर तक आयोजित की गई।
विज्ञापन


साइक्लोथॉन को आईआईटी रुड़की के उपनिदेशक प्रो. प्रवीण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागियों ने मुख्य परिसर से सहारनपुर परिसर तक 50 किलोमीटर की दूरी साइकिल से पूरी की। सहारनपुर परिसर पहुंचने पर समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. बरजीव त्यागी और सहारनपुर परिसर की डीन प्रो. मिली पंत ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार साइक्लोथॉन का उद्देश्य विद्यार्थियों और संस्थान के कर्मचारियों में फिटनेस, स्वास्थ्य एवं अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ साइक्लिंग को प्रोत्साहित करना था। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ निर्धारित दूरी पूरी की। इस अवसर पर संस्थान क्रीड़ा परिषद के चेयरमैन प्रो. भानु प्रकाश, फैकल्टी एडवाइजर प्रो. साबू, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार पांडेय, असिस्टेंट स्पोर्ट्स ऑफिसर मुकेश चौधरी, डॉ. आशीष यादव, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. हेमा पंत, कोच लक्ष्मण यादव, गानू चोपड़ा, डॉ. हेमा कोरंगा, वसीम और प्रकाश बोरी, प्रो. रवि कुमार, प्रो. पीके झा, प्रो. धर्मांश और पीटीआई सुचित्रा राही समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed