फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Railways launches fortified ticket checking drive, collects fine from 162 people

Roorkee News: रेलवे ने चलाया किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान, 162 से वसूला जुर्माना

Sat, 26 Sep 2026 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Railways launches fortified ticket checking drive, collects fine from 162 people
बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे की टीम ने लक्सर रेलवे स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 162 लोगों को बिना टिकट और वैध टिकट के बिना यात्रा करते पकड़ा।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि डीआरएम विनीता श्रीवास्तव के निर्देश पर सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक एच एस मीना और मुख्य टिकट निरीक्षक भावेश शर्मा के नेतृत्व में विभाग के टिकट चेकिंग स्टाॅफ व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने लक्सर रेलवे स्टेशन पर किलेबंदी चेकिंग की।
विज्ञापन

अभियान के दौरान लक्सर से गुजरने वाले 13 ट्रेनों और प्लेटफार्म पर चेकिंग की गई। इस दौरान 162 लोगों बिना टिकट और वैध टिकट के बिना यात्रा करते पकड़ा गया। साथ ही प्लेटफार्म पर अकारण मौजूद और धूम्रपान करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान 1 लाख 2 हजार 685 रुपये का जुर्माना वसूला गया। विभागीय कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मचा रहा। सीनियर डीसीएम ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एनआई ब्लाॅक के कारण ट्रेनों के आवागमन पर पड़ा असर
मार्ग परिवर्तन और नियंत्रित कर संचालित की गई कई ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। रेलवे के लखनऊ मंडल में चल रहे ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण शनिवार को मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। इस दौरान ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन कर संचालित करने के साथ ही नियंत्रित कर संचालित किया गया। रविवार को भी ट्रेनों के आवागमन पर इसका असर पड़ेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गोरखपुर - गोंडा रेलखंड पर परिचालन सुधार से संबंधित कार्य के कारण 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे से 27 सितंबर को 8 बजे तक 18 घंटे एनआई ब्लाॅक और 27 सितंबर को 8 बजे से 11 बजे तक टेस्टिंग ब्लाॅक के दौरान गोंडा - सीतापुर पैसेंजर 26 और 27 व सीतापुर - गोंडा पैसेंजर 27 व 28 सितंबर को निरस्त रहेंगी।

इस दौरान अमृतसर - जयनगर शहीद एक्सप्रेस को 25 सितंबर, आनंद विहार टर्मिनल - मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस 26 सितंबर, डिबू्रगढ़ - लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस 25 सितंबर, लोकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल 25 सितंबर, आनंद विहार टर्मिनल - लोकहा बाजार एक्सप्रेस 26 सितंबर, रक्सौल - आनंद विहार टर्मिनल सत्याग्रह एक्सप्रेस 26 सितंबर जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 26 सितंबर, जम्मूतवी - गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस 25 सितंबर, छेहरटा - अमृतसर एक्सप्रेस 26 सितंबर को मार्ग परिवर्तन कर संचालित की गई। इसके अलावा पोरबंदर - मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर, आनंद विहार टर्मिनल - बापूधाम मोतिहारी चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस 26 सितंबर, काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 26 सितंबर को मार्ग में 30 से 150 मिनट नियंत्रित कर संचालित की गईं।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed