फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Enmity between two MLA turned into friendship on Republic Day

रुड़की : गणतंत्र दिवस पर दोस्ती में बदली दो विधायकों की दुश्मनी, कुछ ऐसे मिले दिल

Mon, 27 Jan 2020 09:59 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो, रुड़की Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 27 Jan 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
Enmity between two MLA turned into friendship on Republic Day
दूर किए गिले शिकवे - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस पर आखिरकार खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के बीच करीब एक साल से चली आ रही दुश्मनी अब पूरी तरह खत्म होने को है।

विज्ञापन


ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि रविवार को खानपुर विधायक खुद झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के रुड़की स्थित आवास पर पहुंचे। यहां दोनों विधायकों के हाथ ही नहीं मिले बल्कि माना जा रहा है कि दिल भी मिल गए हैं। 
विज्ञापन


हाल के दिनों में यह पहला मौका है जब सार्वजनिक कार्यक्रम के अलावा झबरेड़ा विधायक के घर पर दोनों विधायकों ने वार्ता की है। हालांकि जब पिछली दफा मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से दोनों विधायकों के बीच वार्ता हुई थी तो दोनों ने किसी तरह के मतभेद और मनभेद नहीं होने का दावा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गरमजोशी से एक दूसरे को गले लगाया

उस समय झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के  देहरादून स्थित आवास पर चैंपियन पहुंचे थे दोनों ने एक सुर में मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करने की बात कही थी लेकिन कुछ ही दिन बाद फिर से दोनों विधायकों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई और मामला हाई कोर्ट से लेकर कोतवाली तक पहुंच गया था। 

यही नहीं विधायक कर्णवाल ने खानपुर विधायक के खिलाफ रुड़की कोतवाली में एससीएसटी समेत कई धारा में मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिसके बाद माना जाने लगा था कि मामले में खानपुर विधायक की गिरफ्तारी हो सकती है। लेकिन इसी बीच जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में खानपुर विधायक चैंपियन ने भाजपा का साथ देकर डेमेज कंट्रोल का प्रयाश किया।

 

जिसका परिणाम यह रहा कि एक बार फिर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नए साल की पहली तारीख को दोनों विधायकों को देहरादून बुलाकर वार्ता की। 

अब 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन शाम करीब 4:00 बजे खानपुर विधायक चैंपियन, विधायक देशराज कर्णवाल के रुड़की स्थित आवास पर पहुंचे हैं। जहां दोनों ने गरमजोशी से एक दूसरे को गले लगाया है। ऐसे में माना जा रहा है कि पिछले एक साल से दोनों के बीच चली आ रही दुश्मनी गणतंत्रता दिवस पर दोस्ती में बदल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed