फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Encroachment removed from Bhagwanpur's main market, goods of 15 people seized

Roorkee News: भगवानपुर के मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाया, 15 लोगों का सामान जब्त

Thu, 11 Jun 2026 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Bhagwanpur's main market, goods of 15 people seized
कस्बे के मुख्य बाजार से बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने थाना अंडरपास से लेकर कलीराम राकेश गेट तक सड़क के दोनों किनारों पर किए गए पक्के और कच्चे अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान सरकारी संस्थाओं के मुख्य गेटों को ब्लॉक कर बनाई गई अवैध ठेलियों और खोखों को हटाकर रास्ता साफ कराया गया। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 15 अतिक्रमणकारियों के चालान काटकर करीब 13 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार दोपहर बाद तहसीलदार दयाराम और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंकित राणा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और नगर पंचायत कर्मियों की संयुक्त टीम बाजार क्षेत्र में पहुंची। टीम ने जैसे ही जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को ढहाना शुरू किया वैसे ही दुकानदारों और फड़-ठेली संचालकों में अफरातफरी मच गई। कार्रवाई के दौरान कुछ रसूखदारों और दुकानदारों ने टीम का विरोध करने का प्रयास किया और तीखी नोकझोंक भी हुई लेकिन प्रशासनिक टीम के कड़े रुख के आगे किसी की नहीं चली।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, सड़क पर अवैध ठेली और खोखे लगाने वाले दुकानदारों ने हद पार करते हुए कस्बे की प्रमुख सरकारी संस्थाओं और विभागों के मुख्य द्वारों के ठीक सामने अतिक्रमण कर रखा था। इसके कारण दफ्तरों में आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और मुख्य मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती थी। प्रशासन ने इन सभी अवैध ढांचों को मौके से जब्त कर हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंकित राणा ने बताया कि कस्बे की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आम जनता को राहत देने के लिए यह संयुक्त अभियान चलाया गया है। 15 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है और सभी को सख्त हिदायत दी गई कि यदि भविष्य में दोबारा सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण किया गया तो सामान जब्ती के साथ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed