फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Employees picket at factory for not paying salary

वेतन नहीं देने पर कर्मियों का फैक्टरी पर धरना

Fri, 30 Sep 2022 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:39 PM IST
सार

सिकंदरपुर के पास औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक के पैनल बनाने वाली फैक्टरी के श्रमिकों ने वेतन नहीं मिलने पर गेट पर प्रदर्शन किया।एक माह का वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है।वहीं जैसे ही प्रदर्शन करने की जानकारी फैक्टरी मालिक को लगी तो उन्होंने मैनेजर को मौके पर भेज दिया।

विज्ञापन
Employees picket at factory for not paying salary

विस्तार

सिकंदरपुर के पास औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक के पैनल बनाने वाली फैक्टरी के श्रमिकों ने वेतन नहीं मिलने पर गेट पर प्रदर्शन किया। बाद में फैक्टरी मैनेजर के समझाने पर मामला शांत हो पाया। इसके बाद श्रमिक काम करने के लिए फैक्टरी में दाखिल हुए।
विज्ञापन

भगवानपुर के ग्राम सिकंदरपुर के पास प्लास्टिक के पैनल बनाने वाली फैक्टरी है। फैक्टरी के श्रमिक राजेश कुमार, बिजेन्द्र कुमार, सचिन कुमार, राहूल कुमार, प्रमोद कुमार, महेंद्र का कहना है कि फैक्टरी मालिक की ओर से श्रमिकों को दो माह का वेतन नहीं दिया गया है। श्रमिकों के बार-बार वेतन मांगे जाने पर भी उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। हर बार फैक्टरी मालिक वेतन देने का मात्र आश्वासन दे देता है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह श्रमिकों ने वेतन देने की मांग को लेकर फैक्टरी के गेट पर हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी निर्धन परिवार से हैं। एक माह का वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है। बच्चों की फीस से लेकर घर के राशन तक के लाले पड़ गए हैं। वहीं जैसे ही प्रदर्शन करने की जानकारी फैक्टरी मालिक को लगी तो उन्होंने मैनेजर को मौके पर भेज दिया। मैनेजर ने जैसे-तैसे श्रमिकों को समझाबुझाकर शांत किया। साथ ही जल्द ही वेतन दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद श्रमिक काम के लिए फैक्टरी के अंदर पहुंचे। वहीं प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर आने के बाद फैक्टरी मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed