फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Employees lock down committee office

कर्मचारियों ने समिति कार्यालय पर की तालाबंदी

Mon, 05 Oct 2020 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Employees lock down committee office
गन्ना समिति के सिग्नल कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी पर वापस बुलाने की मांग को लेकर दिए जा रहे धरने ने तूल पकड़ लिया है। कर्मचारियों ने समिति कार्यालय पर तालाबंदी कर कामकाज ठप कर दिया। साथ ही चार कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्सर गन्ना विकास समिति में 38 सीजनल कर्मचारी कार्यरत हैं। विभाग ने इनमें से एक अक्तूबर को 19 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस बुला लिया गया था। जबकि बाकी के 19 कर्मचारियों को वापस नहीं बुलाया गया। इसे लेकर नाराज कर्मचारी धरना दे रहे हैं। सोमवार को धरना दे रहे कर्मचारियों ने समिति कार्यालय पर तालाबंदी कर कामकाज ठप कर दिया। उनका कहना था कि विभाग पिछली बैलेंस शीट तैयार करने के लिए प्राइवेट कंपनी से ठेके पर कार्य करा रहा है। जबकि समिति के कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर नहीं बुलाया जा रहा है। उनका कहना था कि उन्हें ड्यूटी पर वापस न बुलाए जाने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब है। इसके अलावा अरविंद कुमार, राज सिंह, दीपक कुमार व अमित रावल ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। चेतावनी दी कि अगर तत्काल ही उन्हें ड्यूटी पर वापस नहीं बुलाया गया तो वह अपने परिवार के साथ सड़क जाम करेंगे। इस दौरान जोगिंदर, विजय कुमार, मनोज शर्मा, पंकज कुमार, बिजेंद्र कुमार, अमित, श्रवण कुमार, राजवीर, रविपाल, नरेंद्र कुमार, परीक्षित, संजीत कुमार, रणजीत सिंह व सुनील कुमार मौजूद रहे। वहीं, गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव गौतम सिंह नेगी का कहना है कि सहायक गन्ना आयुक्त के पत्र पर समिति के 38 में से 19 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस बुलाया गया था। अन्य कर्मचारियों को भी उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद ड्यूटी पर वापस बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed