फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Elders knocked on the door of administration for justice

इंसाफ के लिए बुजुर्गों ने खटखटाया प्रशासन का दरवाजा

Wed, 22 Jul 2020 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Elders knocked on the door of administration for justice
क्षेत्र के खानपुर और सुल्तानपुर गांव निवासी अलग अलग बुुजुर्गों ने जमीन हड़पने के मामले में इंसाफ के लिए प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। एक बुजुर्ग का अपने सगे भाई पर ही उसकी जमीन हड़पने का आरोप है तो दूसरे मामले में बुजुर्ग का गांव के कुछ दबंगों पर उनकी जमीन जबरन सस्ते दामों में खरीदने का आरोप है। दोनों बुजुर्गों ने एसडीएम से मामले की जांच करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

खानपुर थानाक्षेत्र के अब्दुल रहीमपुर गांव के शेषराज (60) ने लक्सर एसडीएम को पत्र देकर बताया कि उसका कोई पुत्र नहीं है। इसके चलते उसका सगा भाई उसकी संपत्ति को हड़पने की फिराक में है। लगभग दस महीने पहले उनके भाई ने लक्सर खानपुर नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक बीघा जमीन कब्जा ली थी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की थी। आरोप है कि शिकायत की जानकारी मिलने पर आरोपी ने उनका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश भी की। तभी से पीड़ित भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे नाराज बुजुर्ग ने एक अगस्त से लक्सर एसडीएम के दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। मामले में खानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर सुल्तानपुर निवासी कुर्बान ने एसडीएम से शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के कुछ दबंग लोग उनकी जमीन को उन्हें सस्ते दाम में बेचने का दबाव बना रहे हैं। मंगलवार को भी 10-15 लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। जब शिकायतकर्ता की पत्नी और बच्चों ने जब उनका विरोध किया तो उन्हें गाली गलौज कर घर से बाहर निकाल दिया। भीड़ को बढ़ता देख कब्जा करने वाले लोग धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत लेने से मना कर दिया। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed