फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Elderly declared dead from hospital started breathing

जिंदा बुजुर्ग को दून के एक अस्पताल ने किया मृत घोषित

Fri, 08 Apr 2022 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Elderly declared dead from hospital started breathing
60 वर्षीय बुजुर्ग को देहरादून के एक अस्पताल ने कई दिन भर्ती रखने के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन बुजुर्ग को घर लेकर पहुंचे और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी दौरान किसी ने बुजुर्ग की नब्ज चलती देखी। परिजनों ने बुजुर्ग को लक्सर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग की हालत अब खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन

खानपुर क्षेत्र के कर्णपुर गांव निवासी अजब सिंह (60) पेशे से किसान हैं। लगभग 15 दिन पहले उनका बीपी और शुगर काफी कम होने पर परिजनों ने लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आराम न मिलने पर डॉक्टरों की सलाह पर परिजनों ने उन्हें देहरादून के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया। पिछले चार-पांच दिन से अजब सिंह वेंटिलेटर पर थे। उनके बेटे अनुज और अर्जुन ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह भी पिता को मृत समझकर घर ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। अंतिम संस्कार से पहले शव को गंगाजल से स्नान कराने की परंपरा है।
विज्ञापन

स्नान के लिए गांव के मोहन, मांगेराम ने बुजुर्ग के शरीर से कपड़ा हटाया तो उन्हें सांस चलती हुई महसूस हुई। उन्होंने दूसरे लोगों को बताया। इस पर बुजुर्ग का हाथ दबाकर देखा गया तो उनकी नब्ज चल रही थी। परिजनों ने आननफानन बुजुर्ग को पानी पिलाया और उन्हें तुरंत लक्सर के एक नर्सिंग होम ले गए। डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। बुजुर्ग के बेटों ने बताया कि डॉक्टर उनकी हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं। वह सभी को पहचानकर ठीक से बोल व सुन पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिता के ठीक होने पर वह अस्पताल प्रबंधन की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed