फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Eighth student missing, kidnapping case registered

Roorkee News: आठवीं की छात्रा लापता, अपहरण का केस दर्ज

Sun, 04 Dec 2022 05:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Eighth student missing, kidnapping case registered
स्कूल के लिए निकली आठवीं की एक छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। छात्रा की मां ने एक युवक पर बेटी का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर युवक पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी शहर के एक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। दो दिन पूर्व वह घर से स्कूल के लिए निकली थी लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। आसपास रिश्तेदारी और सहेलियों के घर में तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच पता चला कि उसे आखिरी बार एक युवक के साथ देखा गया था।
विज्ञापन

छात्रा की मां ने युवक पर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। साथ ही जल्द ही बेटी की बरामदगी की मांग की। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही दोनों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही छात्रा को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed