{"_id":"677c1dfeab3253b4d60de89e","slug":"dumper-coming-from-wrong-direction-hits-bike-youth-dies-roorkee-news-c-5-1-drn1027-587848-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गलत दिशा से आ रहे डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गलत दिशा से आ रहे डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
गलत दिशा से आ रहे मिट्टी से भरे एक डंपर ने सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को एम्स के लिए रेफर किया गया है। वहीं, सात साल की बच्ची को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लंढौरा क्षेत्र के गांव गाधारोना निवासी कय्यूम (28) सोमवार सुबह करीब नौ बजे अपनी पत्नी महरूमा और सात साल की बच्ची के साथ बाइक से सहारनपुर रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर सालियर पुलिस चौकी के अंडरपास के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से कय्यूम की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और बच्ची को हल्की चोटें आई हैं।
वहीं, लोगों को आता देख चालक मौके पर ही डंपर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना सालियर पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने घायल महिला और बच्ची को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
हाईवे पर आधा घंटे तक लगा जाम
सालियर पुलिस चौकी के पास हादसा होने पर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते जाम लग गया। जाम लगता देख पुलिस ने डंपर और बाइक को हाईवे से हटवाकर साइड में कराया। इसके बाद यातायात शुरू कराया।
बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त
डंपर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर काफी दूर तक बाइक को घसीटता हुआ ले गया। डंपर चालक अगर समय रहते ब्रेक मार देता तो युवक की जान भी बच सकती थी।