{"_id":"5f7374598ebc3e9bb604d999","slug":"drunk-school-was-running-behind-college-roorkee-news-drn357575645","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में हुआ कॉलेज के पीछे चल रही नशे की पाठशाला का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी में हुआ कॉलेज के पीछे चल रही नशे की पाठशाला का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजकीय इंटर कॉलेज के पीछे चल रही नशे की पाठशाला का खुलासा किया। उन्होंने स्कूल के पीछे खाली पड़े मैदान का निरीक्षण किया तो वहां काफी मात्रा में नशे के इंजेक्शन पड़े हुए मिले। इस दौरान जेएम के पहुंचते ही नशा करने पहुंचे युवक-युवतियां आनन फानन में फरार हो गए। जेएम ने शक होने पर मैदान के बाहर सड़क पर ठेली लगाने वाले व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से सुल्फे का पैकेट बरामद हुआ। जेएम ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इस दौरान जेएम ने एक रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया, लेकिन यहां कुछ नहीं मिल सका।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल ने बताया कि कई दिनों से गोशाला के समीप राजकीय इंटर कॉलेज के पीछे खाली पड़े मैदान में युवक युवतियों के नशा किए जाने की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। बताया जा रहा था कि यहां पर दिन भर बाइक पर युवक युवतियां पहुंचती है और इस खाली पड़े मैदान में पेड़ों की आड़ में नशीले इंजेक्शन समेत कई तरह के नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। सूचना पर जेएम ने मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे यहां छापा मारा। इस दौरान कुछ युवक युवतियां कार्रवाई की भनक लगते ही इधर उधर हो गए। यहां खाली मैदान में कई जगह पर इस्तेमाल किए गए नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। इसके बाद सड़क पर खड़े एक रेहड़ी वाले से पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली गई तो जेब से सुल्फे के पैकेट बरामद हुए। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। साथ ही संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जेएम ने पास ही में एक रेस्टोरेंट पर भी छापा मारा। यहां भी शिकायत मिली थी कि कई युवक युवतियां रेस्टोरेंट में पहुंचकर नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं, लेकिन छापे में यहां कोई आपत्तिजनक गतिविधि होती नहीं पाई गई। जेएम ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
जेएम के पहुंचते ही लोगों ने सुनाई नशे की कहानी
जेएम नमामी बंसल जैसे ही कार्रवाई के लिए पहुंचीं तो आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उनकी कार्रवाई की सराहना करते हुए यहां पर हो रहे नशे के कारोबार की पूरी कहानी बताई। लोगों ने बताया कि यहां पर दिन भर स्कूटी और बाइक पर 15 से 20 साल तक के युवक युवती पहुंचते रहते हैं और मैदान में जाकर इंजेक्शन लगाने के साथ ही कई प्रकार के नशे का सेवन करते हैं। लोग लड़ाई झगड़े के डर से उन्हें नहीं रोकते हैं। लोगों ने जेएम से नियमित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
नशे की ट्यूब से चर्चाओं में आया नशे का कारोबार
रुड़की शहर में बड़े पैमाने पर हो रहे नशे का गोरखधंधा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल द्वारा पिछले दिनों मेन बाजार में पकड़ी गई 1500 नशे की ट्यूब से सामने आया था। कार्रवाई के दौरान मैजिक नाम के गम को नशे के रूप में इस्तेमाल किए जाने का खुलासा हुआ था। जेएम ने ट्यूब जब्त करने के साथ ही ड्रग विभाग से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद से जेएम लगातार शहर में विभिन्न तरह के नशे के काले कारोबार की धरपकड़ में जुटी हैं। जेएम ने बताया कि मामले में जांच जारी है। संबंधित दुकानदारों के बिल और स्टॉक भी चेक कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में जगह-जगह नशे के कारोबार संचालित हो रहे हैं। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर, मेन बाजार में नशे की ट्यूब पकड़े जाने के बाद से नशे के कारोबार का विरोध कर रहे दुकानदारों में उत्साह है। वहीं कई दुकानदारों ने ट्यूब की बिक्री से हाथ खींच लिए हैं।