फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee: Drunk Fakkad had killed Sukhveer by attacking him with a shovel

Roorkee: सुखवीर हत्याकांड का खुलासा...नशे में फक्कड़ ने फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर की थी हत्या

Tue, 22 Apr 2025 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 22 Apr 2025 05:16 PM IST
सार

सुल्तानपुर से गांव लौटते समय इस्माइलपुर मार्ग पर एक फक्कड़ ने उनसे फावड़ा छीनकर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

विज्ञापन
Roorkee: Drunk Fakkad had killed Sukhveer by attacking him with a shovel
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पुलिस ने सुखवीर हत्याकांड का खुलासा करते हुए नशे के आदी खानाबदोश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है। आरोपी ने नशे की हालत में फावड़े से वार कर सुखबीर की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेज दिया है।

विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ओसपुर गांव निवासी सुखवीर सिंह पर रविवार को सुल्तानपुर से गांव लौटते समय इस्माइलपुर मार्ग पर एक फक्कड़ ने उनसे फावड़ा छीनकर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सुखवीर को हरिद्वार के अस्पताल और बाद में जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले में मृतक के पुत्र वेदपाल की ओर से अज्ञात के खिलाफ लूटपाट के इरादे से हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


Roorkee News: संदिग्ध हालात में युवती लापता, दो युवकों पर मां ने दर्ज कराया अपहरण का केस
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता हनुमान उर्फ पवन उर्फ केसरी उर्फ कैलाश उर्फ कंचन निवासी रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा बताया है। आरोपी फक्कड़ है और नशा करने का आदी है। वह खानाबदोश जीवन जीता है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed