{"_id":"680694c15f9666e36d05a257","slug":"a-girl-has-gone-missing-under-suspicious-circumstances-kidnapping-case-registered-against-two-youths-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-670777-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: संदिग्ध हालात में युवती लापता, दो युवकों पर मां ने दर्ज कराया अपहरण का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: संदिग्ध हालात में युवती लापता, दो युवकों पर मां ने दर्ज कराया अपहरण का केस
Tue, 22 Apr 2025 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 05:12 PM IST
सार
एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 अप्रैल को बेटी किसी काम से घर से बाहर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विस्तार
एक युवती संदिग्ध हाल में लापता हो गई। युवती की मां ने दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही युवती और दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस युवकों के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 अप्रैल को बेटी किसी काम से घर से बाहर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। मां ने बेटी की आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। महिला ने बताया कि इस बीच किसी ने बताया कि उसकी बेटी को अंतिम बार एक युवक के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
Roorkee News: नशे में फक्कड़ ने फावड़े से हमला कर की थी सुखवीर की हत्या
विज्ञापन
युवक के साथ उसका एक दोस्त भी था। युवती के परिजनों ने दोनों युवकों से पूछताछ की तो वह भी घर से गायब थे। महिला ने दोनों पर बेटी के अपहरण करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से बेटी की खोजबीन की मांग की है। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर फरमान और जीशान निवासी गांव जसोदरपुर, लक्सर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही युवकों की तलाश की जा रही है।