फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Haridwar Panchayat Chunav: Bloody conflict between two candidates Supporters

Haridwar Panchayat Chunav: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, कई लोग घायल

Tue, 27 Sep 2022 03:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2022 03:26 PM IST
सार

सोमवार को जिले भर में पंचायत चुनाव को लेकर मतदान हुआ था। मतदान के दौरान जिले भर में मारपीट की छुटपुट घटनाएं सामने आई थी।

विज्ञापन
Haridwar Panchayat Chunav: Bloody conflict between two candidates Supporters
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के पुहाना में पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान में दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले। साथ ही एक बाइक में तोड़फोड़ भी कर दी। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


सोमवार को जिले भर में पंचायत चुनाव को लेकर मतदान हुआ था। मतदान के दौरान जिले भर में मारपीट की छुटपुट घटनाएं सामने आई थी। मारपीट की घटनाओं को देखते हुए जिलेभर की पुलिस सोमवार रात को अलर्ट थी। वहीं मंगलवार की सुबह भगवानपुर के पुहाना गांव में चुनावी रंजिश में दो प्रत्याशी और उनके समर्थक आमने सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले।
विज्ञापन


Haridwar Panchayat Chunav: जिला पंचायत प्रत्याशियों में जमकर मारपीट, एक दूसरे के कपड़े फाडे़
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक पक्ष की ओर से कुछ लोग पिस्टल लगाकर भी मौके पर पहुंचे थे। खूनी संघर्ष में कुछ लोगों ने एक बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया। साथ ही घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। उधर, भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया की चुनाव की रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से देहात तक मारपीट की घटनाएं हुईं

मतदान के दिन शहर से देहात तक मारपीट की कई घटनाएं हुईं। प्रत्याशियों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते हुए जमकर हंगामा भी किया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की चेतावनी देकर मामले शांत किए। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात रहे।

सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच रुड़की से लेकर देहात तक मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। रुड़की के माधोपुर में मतदान प्रक्रिया शुरू होने के कुछ देर बाद ही दो जिला पंचायत प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ा कि मतदान केंद्र के बाहर जमकर हंगामा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे के प्रत्याशी को घेरकर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया। मामला बढ़ता देख सूचना अधिकारियों को दी।

सूचना मिलते ही सीओ विवेक कुमार, कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर-बितर कर मामला शांत कराया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष ने रविवार रात सफरपुर गांव में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच की जा रही है।

क्षेत्र के गांव सिरचंदी में रविवार रात जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी और समर्थकों ने दूसरे प्रत्याशी पर वोटरों को रुपये बांटने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इस बीच किसी ने हंगामे की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इससे मामला बढ़ गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही हंगामा करने वालों को शांत किया। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मौके पर रुपये बांटने वाली बात अफवाह निकली है।

वहीं, भगवानपुर के सिकंदरपुर में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से सदाकत व मीर आजम को गिरफ्तार किया और थाने ले जाकर चालान कर दिया। उधर, ग्राम पुहाना में एक युवक ने अपने प्रत्याशी को वोट का दबाव बनाते हुए युवक से गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। पुलिस सद्दाम निवासी सालियर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि तीन युवकों का चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed