फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dirty water collecting in the streets of Mukarrabpur

निकासी नहीं होने से गलियों में भरा पड़ा पानी

Tue, 22 Nov 2022 06:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Dirty water collecting in the streets of Mukarrabpur
वार्ड नंबर नौ मुकर्रबपुर में घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पानी सड़क और गलियों में ही इकट्ठा हो रहा है। जलभराव के कारण गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंचने की कगार पर है।
विज्ञापन

पिरान कलियर नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ मुकर्रबपुर में पानी की निकासी नहीं होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों और खाली पड़े प्लॉट में इकट्ठा हो रहा है। पानी की निकासी नहीं होने से विधायक और चेयरमैन के विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। बस्ती के लोगों ने इस बारे में विधायक और चेयरमैन से भी कई बार शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

वार्ड निवासी मुस्तफा, मतलूब, यूसुफ, मुस्तकीम, अनीश, नसीम, वसीम, भूरा, फ़हीम, नफीस, नोमान, फानी, सद्दाम, महताब, राशिद, इसरार, आमना आदि ने बताया कि उनकी गली के गंदे पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध नहीं किया गया है। बस्तीवासियों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी जिन लोगों के खेतों से होकर जाता था उन्होंने बंद कर दिया है। इस कारण निकासी रुकी हुई है। गली में गंदा पानी रुका होने से मक्खी, मच्छर पैदा हो रहे हैं। चेयरमैन सखावत अली का कहना कि पानी निकासी की कोई व्यवस्था नही हैं। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह का कहना है कि ईओ से बात कर जल निकासी का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed