फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Detainee not found, police returned empty-handed

नहीं मिला बंदी, खाली हाथ लौटी पुलिस

Mon, 12 Aug 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Detainee not found, police returned empty-handed
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ बंदी 13 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश में पश्चिमी यूपी के शामली में डेरा डालकर बैठी पुलिस टीम वापस लौट आई है। धरपकड़ के लिए तीन टीमें लगाने के बावजूद उसको पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

बीती 31 जुलाई को सुबह नौ बजे साफ सफाई के दौरान बंदी शाहरुख जेल परिसर की दीवार फांदकर से फरार हो गया था। बंदी फरार होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। पहले तो जेल प्रशासन ने घटना को छुपाते हुए खुद ही आसपास उसकी तलाश शुरू की थी, लेकिन मामला बाहर आया तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम के साथ ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मामले में कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा था। अगले दिन आईजी जेल ने दो बंदी रक्षकों को सस्पेंड कर दिया था। वहीं, बंदी की तलाश में पुलिस ने तीन टीमें बनाकर पश्चिमी यूपी भेजा था, लेकिन 13 दिन बाद भी बंदी का कुछ पता नहीं चल सका है। गंगनहर कोतवाली के एसएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि बंदी की तलाश में पुलिस टीम शामली गई थी, लेकिन बंदी पकड़ में नहीं आया है। लिहाजा पुलिस टीम सोमवार सुबह रुड़की लौट आई है। अन्य दो टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed