फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demand to remove Daggamar buses from Tiraha

Roorkee News: डग्गामार बसों को तिराहे से हटाने की मांग

Sun, 30 Jul 2023 05:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove Daggamar buses from Tiraha
फोटो समाचार:
विज्ञापन

सड़क किनारे बसें खड़े होने से दुर्घटना का बना है खतरा


संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। रुड़की तिराहे के निकट खड़ी डग्गामार बसों को नहीं हटाया जा रहा है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे खड़ी बसों को हटाए जाने की मांग की है।
लक्सर-रुड़की मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्राइवेट वाहनों के भरोसे है। इस मार्ग पर अभी तक सरकारी बसों का संचालन नहीं हो सका है। इसके चलते कस्बे के रुड़की तिराहे से लेकर हरिद्वार प्राइवेट मेटाडोर स्टैंड तक डग्गामार वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है। लेकिन इसके बाद भी प्राइवेट बसों को नहीं हटाया जा रहा है। आदित्य चौधरी, विजयपाल चौधरी व सचिन चौधरी आदि ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को तत्काल हटाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इन वाहनों से कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उधर, सीओ मनोज ठाकुर ने बताया कि वाहनों को तत्काल हटाकर सड़क खाली कराई जाएगी। राहगीरों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed