फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Death of senior center in-charge of roadways due to suspected fever

संदिग्ध बुखार से रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी की मौत

Tue, 22 Nov 2022 06:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Death of senior center in-charge of roadways due to suspected fever
संदिग्ध बुखार का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। बुखार से रविवार रात रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी की मौत हो गई है। वे ऋषिकेश एम्स में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि उन्हें कई दिन से तेज बुखार था और प्लेटलेट्स में कम हो गए थे।
विज्ञापन

रुड़की रोडवेज डिपो में वरिष्ठ केंद्र प्रभारी विवेक कपूर को 15 दिन पहले तेज बुखार आया था। शुरू में वे अपने स्तर पर ही दवाएं लेते रहे लेकिन तबीयत ठीक होने के बजाय बिगड़ती चली गई। इसी बीच उनकी प्लेटलेट्स काफी कम हो गई। इससे उनका चलना-फिरना भी बंद हो गया। सात दिन पहले उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। तीन दिन पहले वे आईसीयू में थे।
विज्ञापन

रविवार रात करीब नौ बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनते ही रोडवेज कार्यालय में मातम छा गया। बुखार से किसी की मौत की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शहर में कई लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। वहीं परिवहन डिपो रुड़की के कर्मचारियों का कहना है कि प्राइवेट अस्पताल में भर्ती होने के दौरान जांच में डेंगू की बात सामने आई थी। इसके बाद वे एम्स में भर्ती हो गए। हालांकि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल का कहना है कि लोग बुखार होने पर लापरवाही न बरतें और न ही बिना जांच के दवाएं खाएं। सबसे पहले टेस्ट कराएं और फिर इलाज करवाएं। छोटी सी लापरवाही मरीजों पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढंडेरा नगर पंचायत में चार दिन पहले एक बच्चे और व्यक्ति की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई थी। स्थानीय लोग लगातार स्वास्थ्य विभाग से उनकी सुध लेने की मांग कर रहे थे। सोमवार टीम पहुंची और 25 लोगों के सैंपल लिए।

सोमवार को सीएमओ डॉ. कुमार खगेेंद्र के निर्देश पर नारसन सीएचसी से आए डॉ. दिवाकर खंत्वाल और सोमवार को ही ढंडेरा पीएचसी पर प्रभारी के रूप में नियुक्त हुए डॉ. अमित डाबरा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ढंडेरा पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने पहले पीएचसी पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण दिया। इसके बाद लोगों को जागरूक किया। इस दौरान टीम ने संदिग्ध बुखार से पीड़ित 25 लोगों के सैंपल लिए। वहीं पीएचसी प्रभारी डॉ. अमित डाबरा ने बताया कि जिस बच्चे की मौत डेंगू से हुई बताई जा रही थी, वहां भी टीम ने पहुंचकर परिवार के लोगों से जानकारी दी। इस दौरान परिवार का कोई सदस्य बुखार से पीड़ित नहीं मिला। आज अशोक नगर में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed