फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dealers will not pick black gram in July

जुलाई माह में काले चने नहीं उठाएंगे डीलर

Sat, 13 Jun 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Dealers will not pick black gram in July
रुड़की स्थित एसएमआई गोदाम में अपनी मांगों को लेकर विरोध करते राशन डीलर। - फोटो : ROORKEE
जुलाई में राशन डीलर काले चने गोदाम से नहीं उठाएंगे। राशन डीलरों ने इस बाबत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। उन्होंने चने के दाम तय करने या फिर दाल की आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन

राजकीय उचित दर विक्रेता एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलरों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल को दिए ज्ञापन में कहा कि पहले मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के तहत चने की दाल दी जाती थी, जिसकी कीमत 41 रुपये थी। अब राज्य सरकार ने चने की दाल की बजाय काले चने दे दिए हैं। इसका दाम 51 रुपये प्रति किलो रखा गया है। खुले बाजार में काला चना 42 से 45 रुपये किलो मिल जाता है। ऐसे में कोई राशनकार्ड धारक काले चने नहीं खरीदेगा। उन्होंने कहा कि या तो काले चने के दाम तय किए जाएं या फिर इसकी आपूर्ति बंद कर दाल उपलब्ध कराई जाए। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी दिया। इसमें राशन का कमीशन बढ़ाने की मांग की। वहीं राशन डीलरों ने झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल से भी अपने मांगे शासन तक पहुंचाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अनीस अहमद, पवन कुमार, दिलशाद, चमन सिंह, अजहर अली, ब्रिजेश, मनोज, मेनपाल, सत्य कुमार, गगन सक्सेना, अनिल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed