फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dead body of youth found in Rajwahe, fear of murder

रजबाहे में मिला युवक का शव, हया की आशंका

Sun, 10 Jul 2022 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Rajwahe, fear of murder
रजवाहे में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, युवक के शरीर पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि रजवाहे में ईदगाह के पास एक युवक का शव अटका हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रजवाहे से बाहर निकाला और शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि शव एक या दो दिन पुराना है और मृतक की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। उसके सिर और शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है युवक की हत्या कर शव रजवाहे में फेंका गया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। आसपास के थाने और कोतवाली पुलिस से युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed