{"_id":"e9432eb5c15a707780271cf52796999e","slug":"woman-kidnapped-from-the-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से युवती का अपहरण!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल से युवती का अपहरण!
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। शहर से सटे एक गांव से सिविल अस्पताल पहुंची युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की ओर से अपहरण की सूचना पर पुलिस खोजबीन में जुट गई। इसी बीच युवती ने परिजनों को फोन कर अपहरणकर्ताओं से बचाने की गुहार लगाई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने वेस्ट यूपी में छापेमारी भी की।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में शहर से सटे एक गांव की एक युवती परिवार की महिलाओं के साथ सिविल अस्पताल में दवाई लेने आई थी। अचानक युवती लापता हो गई। महिलाओं ने पूरा अस्पताल छानने के बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस छानबीन में जुटी थी कि युवती ने अंजान नंबर से परिजनों को फोन किया और बताया कि उसका अपहरण किया गया है। उसने रोकर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने की गुहार भी लगाई। इस पर अस्पताल चौकी प्रभारी सुभाष कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने लोकेशन ट्रेस कर सहारनपुर समेत वेस्ट यूपी के अलग अलग शहरों में छापेमारी की।
विज्ञापन
मगर लोकेशन बार बार बदलने से अपहरणकर्ता पुलिस के हाथ नहीं आ पाए। इधर, अपहरण के पीछे कोई ठोस कारण सामने न आने पर पुलिस इसे दूसरे एंगल से देख रही है। पुलिस को शक है कि मामले के तार आसपास ही जुड़े हैं। कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस संदिग्धों को दबोचने की तैयारी में है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी महेश्वर पुर्वाल ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन