{"_id":"0485f5ee82237d8aa323c84f9507bf00","slug":"pistol-pointed-lakh-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल तान लूटे तीन लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल तान लूटे तीन लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झबरेड़ा (रुड़की)। दो बदमाशों ने पिस्टल दिखा बाइक सवार दो युवकों से तीन लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने ग्रामीणों के मोबाइल भी ले लिए और फरार हो गए। पीड़ितों ने एक अन्य मोबाइल से पुलिस और परिजनों को लूट की सूचना दी। इसके बाद दिनभर पुलिस बदमाशों की घेरेबंदी में लगी रही, लेकिन वह हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
मोलना गांव निवासी मोनू त्यागी अपने चचेरे भाई सुबोध के साथ इकबालपुर स्थित पीएनबी की शाखा में गया था, जहां से उसने तीन लाख रुपये निकाले। निकासी के बाद दोनों पैसे को एक थैले में रखकर गांव लौट रहे थे। तभी एक बिना नंबर की बाइक से पीछा कर रहे दो बदमाशों ने गांव से पहले ही ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों के ऊपर पिस्टल तान दी। साथ ही बैग हवाले नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर दोनों ने रुपयों से भरा थैला बदमाशों के हवाले कर दिया। बदमाशों ने दोनों का मोबाइल भी छीन लिया और फरार हो गए। घबड़ाए युवकों ने जेब में रखे एक तीसरे मोबाइल से पुलिस और परिजनों को लूट की सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित और अन्य लोगों से पूछताछ के आधार पर देर शाम तक बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा। झबरेड़ा थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि बैंक से सीसीटीवी फुटेज ली गई है। इसके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।