खाने में गिरी छिपकली, पांच बीमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुड़ियाला। खेलपुर गांव में एकबार फिर विषैला भोजन खाने से मां और उसकी चार बेटियों की तबियत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार खाने में विषाक्त होने से सभी की तबियत बिगड़ी है। मालूम हो कि खेलपुर गांव में ही कुछ दिन पहले विषैली सब्जी खाने से दो बहनों की मौत हो गई थी, जबकि तीसरी गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची थी, जिसे मशक्कत के बाद डाक्टरों ने बचा लिया था। दोनों ही मामलों खाने में छिपकली गिरना बताया जा रहा है।
खेलपुर निवासी शहजाद के घर बृहस्पतिवार को मछली बनाई थी। इसके बाद बची मछली को रात में खुला छोड़ दिया था, जिसमें छिपकली गिर गई थी। शुक्रवार की सुबह शहजाद की पत्नी कौसर (41), बेटी गुलनाज, रुखसार, कासिमा और मंतसार ने मछली खाई। जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद देखा गया कि मछली की सब्जी में एक छिपकली पड़ी है। आनन-फानन में घबराए परिजनों ने मां और बेटियों को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार अब सभी की हालत खतरे से बाहर है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले भी खेलपुर गांव में विषैली सब्जी खाने से तीन बहनों की हालत गंभीर हो गई थी, जिसमें दो की मौत भी हो गई थी। अब एक बार फिर विषैला भोजन खाने पांच की तबियत बिगड़ने पर ग्रामीण भी हतप्रभ हैं।