{"_id":"68bc41777b3f5f4438f9d0b954919514","slug":"certificates-minor-in-medical-adult-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमाणपत्रों में नाबालिग, मेडिकल में बालिग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रमाणपत्रों में नाबालिग, मेडिकल में बालिग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। शराब की लत में बेटी का तीन लाख रुपये में सौदा करने के मामले में पुलिस चार दिन बाद आखिरकार हरकत में आई। पुलिस ने रविवार को लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया। लेकिन, मेडिकल रिपोर्ट में उम्र 19 साल और शैक्षिक प्रमाणपत्रों में 14 साल सामने आने पर विरोधाभास से मामला एक बार फिर पेचीदा हो गया है। वहीं परिजन बेटी को बेचने के बजाय उसकी शादी करने का दावा कर रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शराब के आदी ग्रामीण ने हफ्ते भर पहले अपनी बेटी को तीन लाख रुपये में एक ग्रामीण को बेचने का आरोप लगा था। मामला धीरे-धीरे गांव में चर्चाओं में आने पर एक समाजसेवी महिला ने पुलिस से शिकायत की। आला अधिकारियों के निर्देश के बावजूद शुरुआत में लक्सर पुलिस तमाशबीन बनी रही। रिश्तों को तार-तार करने वाली इस सनसनीखेज घटना पर ‘अमर उजाला’ की ओर से अधिकारियों का ध्यान दिलाए जाने पर रविवार को पुलिस ने उसका मेडिकल कराने की जरूरत महसूस की।
विज्ञापन
मेडिकल रिपोर्ट में उम्र 19 साल बताई गई है। परिजन उसकी शादी करने का दावा कर रहे हैं। लेकिन, शैक्षिक प्रमाणपत्रों में उसकी जन्मतिथि 25 अगस्त 2001 पाए जाने पर उसकी उम्र करीब 14 साल होती है। मेडिकल रिपोर्ट और प्रमाणपत्रों में अलग-अलग उम्र आने से भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि मेडिकल में लड़की की उम्र 19 साल आई है, पूरे मामले की छानबीन अभी चल रही है।
विज्ञापन