फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   boyfriend girlfriend on the emotional torture

प्रेमिका ने प्रेमी पर किया ‘इमोशनल अत्याचार’

Fri, 04 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सत्यपाल सिंह सैनी
ब्यूरो/अमर उजाला, सत्यपाल सिंह सैनी Updated Fri, 04 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन

भगवानपुर में ‘चले जाओ मेरी नजरों के सामने से, तुमने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा।’ हाथ में जहर की शीशी लिए एक प्रेमिका सरेराह अपने प्रेमी पर गरज पड़ती है। प्रेमी हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए उससे माफी मांगता है और बीच-बीच में प्रेमिका के हाथ से जहर की शीशी लेने की कोशिश भी करता है। यह किसी बॉलीवुड फिल्म का सीन नहीं बल्कि भगवानपुर में बृहस्पतिवार को सामने आया वाक्या है। प्रेमी पर प्रेमिका के ‘इमोशनल अत्याचार’ का यह नजारा लोगों ने रुपहले पर्दे के बजाय खुली आंखों से देखा।

विज्ञापन


भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में महिला कर्मियों से छेड़छाड़ के मामले तो अक्सर सामने आते रहते हैं। लेकिन, बृहस्पतिवार को फैक्ट्री में साथ काम करने वाले एक प्रेमी युगल की लव स्टोर का इमोशनल सीन सबके सामने आया। सुबह करीब साढ़े दस बजे औद्योगिक क्षेत्र के एक मार्ग पर एक प्रेमी जोड़े पर अचानक ही राहगीरों का ध्यान बटोरता रहा।
विज्ञापन


प्रेमिका ने हाथ में जहर की शीशी ली हुई थी, जिसे वह रोते हुए बार-बार अपने मुंह में उंडेलने का प्रयास करती। वहीं प्रेमी हाथ जोड़कर उससे माफी मांगता तो कभी हाथ से शीशी लेने की कोशिश करता। यह सिलसिला काफी देर तक दोहराया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीर रुक रुक कर दोनों को हैरत भरी नजरों से देखते रहे। वहीं कुछ महिला फैक्ट्री कर्मियों ने तो उन्हें टोका भी। आखिरकार कुछ देर बाद प्रेमी प्रेमिका को मनाने में कामयाब हो जाता है और उससे जहर की शीशी लेकर फेंक देता है। इसके बाद दोनों बाइक से चले जाते हैं।


यह मामला औद्योगिक क्षेत्र में चर्चाओं में रहा। हालांकि मनमुटाव का पूरा माजरा ज्यादातर लोगों के समझ नहीं आया। कुछ चश्मदीदों का कहना है कि प्रेमी अपनी प्रेमिका को मनाने में कुछ देर और सफल न होता तो शायद वह जहर खाकर अपनी जान ही दे देती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed