फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   banks have lost four million

बैंक से चार करोड़ से अधिक राशि गुम

Mon, 23 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, लवजीत शर्मा/रुड़की
ब्यूरो, लवजीत शर्मा/रुड़की Updated Mon, 23 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन

रुड़की के लंढौरा क्ष्ाेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की लंढौरा शाखा से चार करोड़ से अधिक की राशि गुम हो गई है। मामला उजागर होने पर स्थानीय अधिकारियों से लेकर बैंक के जिला प्रबंधन तक में हड़कंप मचा है। फिलहाल अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


पीएनबी की लंढौरा शाखा से चार करोड़ से अधिक की राशि का हिसाब नहीं मिल सका है। इस संबंध में पहले तो स्थानीय स्तर पर ही पड़ताल की गई, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद जांच कमेटी गठित कर दी गई। पिछले कई दिनों से मामले की पड़ताल चल रही है, लेकिन कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


पीएनबी लंढौरा के ब्रांच मैनेजर विक्रम सिंह गड़बड़ी की बात तो स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन इस संबंध में जानकारी देने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि जांच के बाद भी कुछ कहा जा सकता है। जब पीएनबी के जिला प्रबंधक केएस पाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह दो दिन से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें जानकारी मिली है कि आईटी की गड़बड़ी से बैंक को लॉस हुआ है, जिसकी रिकवरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि काफी रकम रिकवर भी की जा चुकी है। गड़बड़ी के कारण के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल रकम रिकवरी का प्रयास किया जा रहा है। फिर जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed