फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Anti-mining team featured five storage owners sue

एंटी माइनिंग टीम का छापा, पांच भंडारण स्वामियों पर मुकदमा

Tue, 08 Mar 2016 12:23 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Tue, 08 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन

रुड़की/सुल्तानपुर। पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल के नेतृत्व में एंटी माइनिंग टीम ने भोगपुर के बाणगंगा नदी में सोमवार की तड़के छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर अवैध खनन कर रही पांच जेसीबी, तीन ट्रैक्टर ट्रालियों व एक डंपर को पकड़ लिया गया। साथ ही क्षेत्र में संचालित पांच खनन के भंडारण में भारी अनियमितता पकड़ी। पकड़ी गई जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया गया है। जबकि पांचों भंडारण स्वामियों के खिलाफ उपखनिज भंडारण में अनियमितता के आरोप में लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


एंटी माइनिंग टीम को स्थानीय पुलिस की महाशिवरात्रि के पर्व में लगी ड्यूटी की व्यस्तता के कारण भोगपुर क्षेत्र में अवैध खनन होने की पुख्ता सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय गुंज्याल के नेतृत्व में टीम ने सोमवार की सुबह चार बजे से भोगपुर क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर अवैध खनन कर रही पांच जेसीबी मशीनें, तीन ट्रैक्टर ट्राली और एक डंपर को पकड़ लिया गया। जिन्हें थाने लाकर सीज कराया गया। इसके अलावा टीम ने क्षेत्र में संचालित पांच खनन के भंडारण की जांच के दौरान घोर अनियमितताएं पकड़ी। जिसके तहत साधुराम इंटरप्राइजेज ग्राम टांडा मेहतोली, यशपाल ग्राम हरसीवाला श्री राम कंस्ट्रक्शन कंपनी, भंडारण मनोज ग्राम टांडा महतोली, भंडारण सईद निवासी सुल्तानपुर, भंडारण शराफत निवासी बाडीटीप के भंडारण में अनियमितताएं मिली।
विज्ञापन


औचक छापेमारी दौरान भंडारणों में से यशपाल निवासी हरसीवाला द्वारा संचालित भंडारण की ओर से प्रतिबंधित क्षेत्र में जेसीबी द्वारा अवैध खनन किया जा रहा था लेकिन टीम के पहुंचने की भनक लगते ही भंडारण स्वामी यशपाल मौका पाकर जेसीबी लेकर भाग निकला। टीम ने अवैध रूप से सरकारी भूमि, वन भूमि व अन्य भूमि से जेसीबी मशीनों के माध्यम से उपखनिज की चोरी कर भंडारणों में एकत्र किए जाने के आरोप में लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके लिए पुलिस महानिरीक्षक की ओर से पुलिस टीम को 10,000 रुपये का इनाम दिया गया है। टीम में इकाई के निरीक्षक संजय उप्रेती,  उपनिरीक्षक नीलाभ, नीरज, नवीन व अरविंद के अलावा लक्सर कोतवाली की टीम भी शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed