{"_id":"5caa3cd0bdec2214195aca5d","slug":"91554660560-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट बेचने के नाम पर युवक से 35 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुलेट बेचने के नाम पर युवक से 35 हजार की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। साइबर शातिरों ने बुलेट बेचने के नाम पर फेसबुक पर फोटो डाली और एक युवक से हजारों रुपये की ठगी की। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही जिस नंबर पर युवक ने कॉल की थी, उसकी आईडी निकाली जा रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित माधोपुर हजरतपुर निवासी सादिक अली ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले एक बुलेट बेचने वाले ने फोटो पोस्ट की थी। साथ ही अपना नंबर भी लिखा था। बुलेट पसंद आने के बाद उसने उस नंबर पर कॉल की तो उसने बताया कि वह फौजी है और दिल्ली के जनकपुरी में रहता है। साथ ही उसे विश्वास में लेने के लिए उसने सेना का कैंटीन कार्ड भी दिखाया। इसके बाद बुलेट का 35 हजार में सौदा तय हुआ। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने बताया था कि उसे यह रकम पेटीएम से देनी होगी। झांसे में आकर उसने दो बार में पेटीएम से उसके खाते में 35 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद आरोपी ने उसके घर पर ही बुलेट पहुंचाने की बात कही। आरोप है कि निर्धारित समय पर बुलेट नहीं पहुंची तो उसने कई बार कॉल की लेकिन मोबाइल बंद मिला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
नौकरी लगवाने के नाम पर सवा लाख ठगे
ब्लॉक में संविदा पर नौकरी लगवाने के मामले में ठगे गए प्रेमनगर निवासी ओमकार ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर एक बार फिर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। साथ ही बताया कि वह करीब 15 दिन पहले भी तहरीर दी थी। बताया था कि एक व्यक्ति ने नौकरी लगवाने के नाम पर सवा लाख ठग लिए थे। लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। युवक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।